जयपुर डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद 25 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है। पूरे देश में इस वक्त महिला क्रिकेट टीम की तारीफ हो रही है और लोग सोशल मीडिया में भी इस बात की एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। बात करें महिला टीम की सबसे धाकड़ खिलाड़ी Smriti मंधाना की तो उनके बॉयफ्रेंड और सिंगर पलाश ने एक अलग तरीके से अपनी प्रेमिका की जीत पर उन्हें खास तोहफा दिया है। पलाश ने अपने हाथ पर Smriti मंधाना के नाम का टैटू बनवाया है और कहा है कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने पर मेरी ओर से होने वाली पत्नी को पहला गिफ्ट है।
जल्द शादी करने वाले हैं Smriti और पलाश
जानकारी के अनुसार पलाश और इंडियन क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज Smriti मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दोनों की शादी वर्ल्ड कप के कारण ही रुकी हुई थी अब जल्द ही दो अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले लोग एक साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। Smriti मंधाना और पलाश की इंगेजमेंट पहले ही हो चुकी है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनो में ही दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। Smriti मंधाना के परिवार वालों का भी कहना है कि अब स्मृति को शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि वर्ल्ड कप जीतने के बाद उसका सपना पूरा हो चुका है। कल ही परिवार वालों का कहना है कि अभी Smriti में काफी क्रिकेट बची है और वह आने वाले समय में देश के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहती है।
हरमन के लिए लास्ट वर्ल्ड कप
बता दें कि 2 नवंबर 2025 का दिन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यादगार है क्योंकि किसी दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी मिली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप विजेता बनने का सौहार्द प्राप्त किया है। इस बार की महिला क्रिकेट टीम में सबसे खास बात यह रही कि सिर्फ Smriti मंधाना नहीं बल्कि पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की है। किसी मैच में हरमनप्रीत का बल्ला चला तो किसी में जेमिमा का, किसी मैच में रिचा घोष ने छक्के जड़े तो किसी में Smriti का शतक देखने को मिला।
कुल मिलाकर यह भारतीय टीम के लिए काफी खास समय है क्योंकि शायद हरमनप्रीत के लिए भी यह उनके करियर का आखरी वर्ल्ड कप था ऐसे में सभी खिलाड़ियों ने मिलकर उन्हें एक अच्छी विदाई दी है।

