जयपुर डेस्क। भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा South Africa के खिलाफ कर दी गई है। इस टेस्ट टीम की घोषणा के बाद से लगातार मोहम्मद शमी के नाम पर सोशल मीडिया में हंगामा हो रहा है। लोगों का कहना है कि डोमेस्टिक क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्षण करने के बाद भी उन्हें आखिर टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया। हालांकि एक ओर लोग पंत की वापसी से खुश भी हैं और उनका कहना है कि एक गलती तो हुई लेकिन चयनकर्ताओं ने दूसरी गलती होने से खुद को रोक लिया।
14 नवंबर को कोलकाता से होगी शुरूआत
भारत औऱ South Africa के बीच खेले जाने वाले 2 टेस्ट की शुरूआत 14 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान इडेन गार्डन से होने वाली है। भारत ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट के मुकाबलों में शानदार प्रदर्षण किया था। ऐसे में भारतीय फैंस को इस बात की उम्मीद होगी की वो अपनी धरती पर Africa को धुल चटाने में कामयाब होंगे। बता दें कि ये भारत की धरती पर पहला मौका होगा जब भारत की टीम अपने स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना ही खेलने उतरेगी।
ये है भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।
