जयपुर डेस्क। अफ़गानिस्तान और China के युद्ध के बीच आखिरकार अब China का बयान भी आ गया है। फिलहाल अफगानिस्तान और तालिबान के बीच लगभग एक सप्ताह तक चले युद्ध के बाद अब सीजफायर की खबरें आ गई है। हालांकि उसके बाद भी दोनों देशों के बीच चिरकुट झगड़े की खबरें आ रही हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव में अब China की एंट्री हो गई है। China ने साफ तौर पर कहा है कि हम अपने पड़ोसी देशों को नहीं बदल सकते लेकिन इतना जरूर कोशिश कर सकते हैं कि दोनों देशों के बीच शांति स्थापित की जा सके।

China की ओर से आया ये बयान
China के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है कि China ने हमेशा से इस तरह के मुद्दे में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखा है। प्रवक्ता ने कहा कि China दुनिया भर के देशों के साथ व्यापार और ऊर्जा सहयोग के मामले में सबसे आगे रहता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि जब दो देश आपस में भिड़ जाते हैं तो पूरी दुनिया पर इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि जल्द से जल्द अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच का तनाव कम हो और दोनों देश अपनी उन्नति के लिए कम करें।
दोनों पड़ोसी, बदलना संभव नहीं
China प्रवक्ता ने कहा कि निश्चित तौर पर कोई व्यक्ति या फिर देश अपने पड़ोसियों का चयन खुद से नहीं कर सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों देशों से हमारी अच्छी दोस्ती है ऐसे में हम यह चाहेंगे कि दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हो। यदि इसमें हमारी मदद की जरूरत होती है तो हम इसके लिए हर कदम तैयार हैं। China ने कहा कि दोनों देशों में काफी समानताएं हैं इसके बाद भी अगर दोनों देश आपस में उलझ रहे हैं तो यह विश्व के लिए एक बड़ी समस्या है और ऐसे में दोनों देशों में एक बार फिर से शांति स्थापित करने के लिए पूरे विश्व को एक साथ आने की जरूरत है।
