Viral Video : Sudan में उग्रवादियों ने भारतीय युवक को बंधक बनाकर पूछा इस सेलेब्रिटी से जुड़ा सवाल…

Sudan

जयपुर डेस्क | विदेशों में भारतीयों को बंधक बनाने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Sudan के कुछ उग्रवादी लोग एक भारतीय युवक के आसपास खड़ें हैं, और उससे नारें लगवा रहे हैं। खबरों की मानें तो यह भारतीय युवक ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले का निवासी है, जिसका नाम आदर्श बेहरा बताया जा रहा है। आदर्श 2022 से सूडान के सुकाराती प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर रहा है।

उग्रवादियों ने पूछा, ‘क्या शाहरुख को जानते हो?’

बता दें कि आदर्श को Sudan के विद्रोही रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के उग्रवादियों ने पकड़कर उससे अपने नेता मोहम्मद हमदान दागालो के समर्थन में नारें लगवाए, और उससे पूछा की क्या वो शाहरुख खान को जानता है?

गृह युद्ध से जूझ रहा है Sudan, करोड़ो लोग हुए विस्थापित

Sudan में इन दिनों तनाव की स्थिति बनी हुई है। अप्रैल 2023 से यहां सशस्त्र सेना बल और विद्रोही गुट आरएसएफ (RSF) के बीच जंग छिड़ी हुई है, जिसके चलते देश में गृह युद्ध के जैसी स्थिति बनी हुई है। इस युद्ध के चलते सूडान में कई गांव और शहर तबाह हो गए, साथ ही लगभग 1.3 करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं। अगर ये स्थिति ऐसे ही चलती रही तो यहां के हालात बद से बदतर हो जाएंगे।

हजारों लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

Sudan की सरकार ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने उग्रवादियों के द्वारा मारे गए लोगों की संख्या का जिक्र किया। सरकार ने बताया कि अल फाशिर शहर पर कब्जे के बाद से विद्रोही आरएसएफ के उग्रवादियों ने 2000 से ज्यादा नागरिकों की हत्या कर दी है, इसी के साथ कई पीडियों के साथ यौन हिंसा भी की गई है। सूडान के हालातों को लेकर संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार एजेंसियां भी चिंता जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *