जयपुर डेस्क। सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी कभी भी वायरल हो जाता है। ऐसी एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से आई है जो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। यह मामला हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के पलवाड़ा चेक पोस्ट का है जहां एक Bike पर सात सवारियां बैठकर जा रही थी जिसमें से एक वयस्क और 6 नाबालिग बच्चे थे। इतने लोगों को एक Bike में सवार देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए और उन्होंने हाथ जोड़कर वयस्क पुरुष से ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की अपील की। हालांकि इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने चालान भी काटा जो की ₹7000 का था।
आते रहते हैं लापरवाही के ऐसे मामले
सोशल मीडिया में लगातार इस तरह के लापरवाही के मामले आते रहते हैं। ऐसे में लोगों का पुलिस के डर से नहीं बल्कि ट्रैफिक नियमों का पालन अपने और अपने परिवार वालों की हिफाजत के लिए खुद से करना चाहिए। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक व्यक्ति ने कहा कि इस व्यक्ति को जेल कर दिया जाना चाहिए क्योंकि यह अपने साथ 6 और जानों को जोखीम में डालकर फिजूल में घूम रहा है। वहीं दूसरे यूज़र ने कहा कि स्वाभाविक है कि इतने बच्चे उसे व्यक्ति के नहीं होंगे यदि ऐसा है तब तो फिर यह और भी ज्यादा गलत है।
क्या कहा ट्रेफिक पुलिसकर्मी ने
ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने वयस्क व्यक्ति को समझाते हुए कहा कि यह बहुत गलत है। उन्होंने हाथ जोड़कर बच्चों को उतारने और फिर किसी और माध्यम से अपने गंतव्य तक जाने की अपील की। तस्वीर के बारे में होने पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी और पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की भी सराहना की। पुलिस के ₹7000 चालान काटने पर पुलिस की आलोचना भी हुई और इसपर लोगों का कहना था कि व्यक्ति देखकर ही गरीब लग रहा है ऐसे में उसे चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता था।
