Vicky Kaushal ने कहा- पत्नी के साथ Good Talk से जरूरी है Good Sex…

Vicky Kaushal

जयपुर डेस्क। बॉलीवुड में सबसे हॉट कपल के रूप में गिने जाने वाले कैटरीना कैफ और Vicky Kaushal के घर पर हाल में किलकारी गूंजी है। एक ओर जहां फैन दोनों को बधाई देते हुए नहीं थक रहे हैं वहीं दूसरी और काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो पर आए Vicky Kaushal की एक वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। वीडियो क्लिप में अभिनेता विकी कौशल काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी देखने को मिल रही है। वायरल हो रही है इस वीडियो क्लिप में Vicky Kaushal को यह बोलते भी सुनाया जा सकता है कि उन्हें ट्विंकल खन्ना और काजोल से बहुत डर लगता है। हालांकि वायरल हो रहे इस क्लिप में सबसे मजेदार बात वह है जो काजोल विकी से पूछती है…

क्या है ज्यादा जरूरी अच्छी बातचीत या अच्छा सेक्स

अभिनेत्री द्वारा इस सवाल के पूछे जाने पर Vicky Kaushal कहते हैं कि अच्छा सेक्स बातचीत से ज्यादा जरूरी है क्योंकि बातचीत तो होते रहती है। हालांकि जवाब देने के अंदाज से साफ समझ जा सकता है कि विकी कौशल का यह जवाब सिर्फ मजाकिए अंदाज़ के लिए दिया गया है। इसके साथ ही विकी कौशल जब अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल को नमस्कार करते हैं तो दोनों अभिनेत्री कहती है कि नहीं और यंग अभिनेत्री को तो गले लगते हो और हमें नमस्कार कर रहे हो.. इस पर Vicky Kaushal जवाब देते हुए कहते हैं कि नहीं अभिनेत्रियों के तो मैं पांव छुने में विश्वास रखता हूं।

अभिनेत्री कृति ने छुपाया क्रश का नाम

शो के दौरान जब काजोल और ट्विंकल खन्ना अभिनेत्री कृति सेनान के मजे लेने के लिए उनसे उनके क्रश का नाम पूछती हैं तो इस पर कृति बचती हुई नजर आती हैं। इसके जवाब में ट्विंकल और विकी कौशल कहते हैं कि मुझे उस व्यक्ति का नाम पता है जो कृति का क्रश है लेकिन मैं यह नहीं बताना चाहता क्योंकि वह खुद छुपा रही है। बता दें की काजोल और ट्विंकल खन्ना का चैट शो इन दिनों धमाल मचा रहा है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *