UP Police ने जारी की अपराधियों की सूचि, लिस्ट में सबसे पहला नाम BJP नेता का…

UP Police

जयपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और अपराध के प्रति उनके रवैया को लेकर देशभऱ में बात होती रहती है। यही कारण है कि देशभऱ में बीते कुछ सालों में सीएम योगी की फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ है। हालांकि आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो अपने आप में अलग है क्य़ों कि शायद ही UP Police के इस उठाए गए कदम के पहले किसी भाजपा नेता को जानकारी होगी। तो आइए जानते हैं क्या है मामला…

स्नैचरों की लिस्ट में पहला नाम भाजपा नेता का

पहले आपको यह बता देते हैं कि पूरा मामला UP के मिर्जापुर से सामने आया है जहां UP Police ने एक जागरूकता अभियान चलाने के लिए मिर्जापुर के चयन स्नैचरों की तस्वीर साझा की है। UP Police की मंशा इसके पीछे ये है कि लोग इनसे सतर्क रहें। हालांकि इसमें जो पहला नाम है वह अपने आप में पूरे मिर्जापुर के लिए चर्चा का विषय बन गया है कि क्योंकि जारी किए गए पोस्ट में कुल 7 नाम है और पहले ही तस्वीर भोनू सिंह नाम के व्यक्ति की है जिसे भारतीय जनता पार्टी का मंडल उपाध्यक्ष बताया गया है। तस्वीर के सामने आने के बाद से लगातार सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पार्टी ने झाड़ा अपना पल्ला, कही ये बात

इस पूरे मामले पर जब भारतीय जनता पार्टी के मिर्जापुर कार्यालय में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता ने यह नहीं बताया कि उनकी जगह पर किसे इस समय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इतना ही नहीं भाजपा नेता यह भी स्पष्ट नहीं कर सके कि भोनू अभी बीजेपी पार्टी के प्राथमिक सदस्यों में शामिल है या नहीं। हालांकि तस्वीर के वायरल होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया में मीम्स की बहार आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *