हद है… Madarsa ने 13 साल की बच्ची से मंगवाई ‘वर्जिनिटी रिपोर्ट’, पिता ने कही ये बात…

Madarsa

जयपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक Madarsa की ओर से 13 साल की एक युवती के एडमिशन को बनाए रखने के लिए जो डिमांड रखी है वह अपने आप में हैरान करने वाला है। Madarsa के इस डिमांड को लेकर अब लोगों में खासा उबाल है और लोग लगातार सीएम से Madarsa के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इस पूरे मामले की पुष्टि सिटी एसपी रणविजय सिंह ने की है और कहा है मामला नाजूक है और जांच शुरू कर दी गई है।

पिता ने कही है ये बात…

ये मामला पाकबड़ा के जामिया असानुल बनात गर्ल्स Madarsa का है। सूचना मिला है कि इस संबंध में पुलिस के पास जो दस्तावेज पीड़िता के पिता द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं उसके अनुसार उसमें भी वर्जिनिटी टेस्ट की मांग की गई है। पिता का कहना है कि उसके बेटी पर फिजूल के आरोप लगाकर उसे धमकाया जा रहा था उसके साथ ही लगातार इस बात को आगे नहीं बढ़ाने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था।

Madarsa की शिक्षक का ये है कहना


इस पूरे प्रकरण पर Madarsa के शिक्षक का कहना है कि बच्ची के पिता की उनसे किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। शिक्षक का कहना है कि मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वो अपना बदला लेने के लिए अपनी बेटी का सहारा ले लेंगे। उनका कहना है कि Madarsa या फिर किसी के भी द्वारा इस तरह की कोई मांग कभी भी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *