जयपुर डेस्क। वर्ल्ड कप जीतने के बाद महिला क्रिकेटरों की खुशियों का उस समय कोई ठिराना नहीं था जब वो PM Modi से मिलने पहुंची। PM आवास में गुरूवार की रात को प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को खाने के लिए बुलाया था। महिला क्रिकेटर्स टाइम पर पहुंची और PMModi से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर पर देखी जा सकती थी। इसके बाद जब खिलाड़ियों ने PM Modi से बातचीत शुरू की तो एक मजेदार वाक्या हुआ जो अब लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है।
PM Modi से पूछ लिया ग्लो का राज…
महिला क्रिकेटरों के साथ PM Modi भी थोड़ा बहुत मजाक कर रहे थे। इसी बीच अचानक भारतीय टीम की धाक्कड़ बल्लेबाज हरलीन देओल ने अचानक से कुछ ऐसा सवाल किया जिससे सभी लोग हैरान थे। हरलीन ने PM Modi से कहा कि हमने आपको कई बार टीवी और अखबारों में देखा है, आपके चेहरे पर नॉनस्टॉप ग्लो बना रहता है… हरलीन ने इसके बाद कहा कि सर क्या आप बताएंगे आपके इस चेहरे के ग्लो का राज क्या है…
PM Modi ने ये दिया जवाब…
हरलीन के इस सवाल पर PM Modi ने मजाकिए अंदाज में कहा कि आप कह रही हो तो मान लेता हूं लेकिन मैंने कभी भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इतने में एक दूसरी महिला क्रिकेटर ने कहा कि सर, आपको देश की जनता बहुत प्यार करती है.. और यही कारण है कि आपके चेहरे पर ये रौनक हमेशा बनी रहती है। PM Modi ने भी इस बात को स्वीकारा किया और कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि देश की जनता से मुझे बहुत प्यार मिलता है। बता दें कि 25 साल के इंतजार के बाद भारत को महिला क्रिकेट में पहला विश्व कप अपने नाम करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
