Teachers Meet: वासुदेव देवनानी बोले – शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता!

राजस्थान Teachers संघ राष्ट्रीय अजमेर के तत्वावधान में शुक्रवार को तोपदड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा ने की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान Teachers संघ राष्ट्रीय प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है। मैं स्वयं तीन दशक तक शिक्षक रहा हूं और ऐसे आयोजनों में शामिल होना परिवार जैसी अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है वे राष्ट्र निर्माण की धुरी है। शिक्षक विद्यार्थी के जीवन का निर्माता होता है और उसका दायित्व है कि कठोरता और अनुशासन के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्धारण करे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आज शत-प्रतिशत अंक तो अर्जित कर रहे हैं लेकिन उनमें विश्लेषण की क्षमता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। राष्ट्र के प्रति भाव उनमें जागृत होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शिवाजी को उनके शिक्षकों ने राष्ट्र प्रेम से प्रेरित शिक्षा दी। इसके परिणामस्वरूप वे राष्ट्र के लिए समर्पित हुए।

देवनानी ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति का अनुपालन कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। देश के वीरों की गाथाएं पढ़ाई जाएं। इससे विद्यार्थी केवल पास होकर नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर फील्ड में जाकर व्यवसाय आरंभ करने वाले और विकसित भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले युवाओं को तैयार करना ही शिक्षकों की बड़ी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि Teachers विद्यार्थियों को हमारा देश भारत महान की भावना से प्रेरित करें और भास्कराचार्य एवं आर्यभट जैसे महान विद्वानों की खोज से अवगत कराएं। शिक्षक समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *