जयपुर डेस्क। गुजरात के हाईकोर्ट में तलाक के एक अजीबोहरीब मामला सामने आया है जो अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। ईसाई धर्म से जुड़े एक पति-पत्नी के तलाक के पीछे का कारण आवारा कुत्तों के प्रति Wife का प्रेम बन गया है। कोर्ट में दी गई पति के अर्जी के दौराम पति ने Wife पर आवारा कुत्तों पर जरूरत से ज्यादा मेहरबानी कर अपना रिश्ता खराब करने के आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसकी Wife कभी भी सड़क से कुत्ते लेकर घर आ जाती है और उससे फिर परेशानी बढ़ जाती है। पति का कहना है कि घर लाने तक तो फिर भी ठीक है लेकिन रात के समय में पत्नी जबरन उन आवारा कुत्तों को बेड में लेकर सोती है और पति को भी सोने के लिए मजबूर करती है।
फ्लैट के लोगों ने दर्ज कराई है आपत्ती
पति का कहना है कि कुत्तों से सिर्फ पति ही नहीं बल्कि वो जिस फ्लैट में रहता है वहां रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। पति ने कोर्ट को बताया है कि कई लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं और उन लोगों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी की है। यहीं कारण है कि उसे काम छोड़कर थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब वो अपनी पत्नी की इन हरकतों से परेशान हो गया है इसलिए तलाक चाहता है।
Wife ने कोर्ट को बताई ये बात
Wife का कहना है कि वो आवारा कुत्तों की देखभाल जरूर करती है लेकिन पति के लगाए गए आरोप गलत है। पत्नी का कहना है कि कुत्तों की देखभाल वाले एक ग्रुप से तो उसका पति जुड़ा हुआ है। पत्नी ने कहा कि हमारी लव मैरेज थी और अब इसे तलाक चाहिए इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। कोर्ट ने दोनों के बीच सुलह कराने की काफी कोशिशें की लेकिन बीच का रास्त नहीं निकलने पर अगली तारीख दे दी।
