जयपुर डेस्क। शादियों में आज के समय में कैमरा वाले को रखने का कोई बड़ी बात नहीं है और ये लगभग सभी शादियों में आम हो गया है। हालांकि आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो सुनकर आपको भी लगेगा कि शादी के समय में Camera Man का ये उपयोग भी हो सकता है ये तो हमने सोचा ही नहीं था। अमरावती के बडनेरा में क्राइम का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कैमरेमैन की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या है मामला…
डांस करते समय हुआ था विवाद, फिर…
जानकारी के अनुसार अमरावती में एक शादी के दौरान डीजे पर नाचते हुए दूल्हे के साथ ही एक गेस्ट का विवाद हो गया। शुरूआत में साधारण से दिखने वाले इस विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। विवाद हाथापाई में बदल गई औऱ फिर एक व्यक्ति ने दूल्हे पर ही चाकू से वार कर दिए। इसके बाद लोगों में अफऱा-तफरी मच गई औऱ आरोपी भी मौके से फरार हो गया। हालांकि इन सबके बीच Camera Man ने अहम भूमिका निभाई और वो स्थिति से घबराया नहीं।
2km तक किया आरोपी के बाइक का पीछा
पहले तो Camera Man ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसके बाद जब आरोपी वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा तो 2km तक आरोपी का पीछा भी किया। इसके बाद जब घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कैमरे में कैद सारी घटना देखने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के भागने का वीडिय़ो भी कुछ इस तरह से कैमरे ने कैद किया था कि आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने भी कैमरामैन के काम की तारीफ की औऱ कहा कि उनकी निडरता ने आरोपी को गिरफ्तार करने में काफी मदद की।
