अजग-गजब : बच्चों की Shadi तय कर शादी के 8 दिनों पहले समधी और समधन हो गए फरार…

Shadi

जयपुर डेस्क। इस दौर में लोगों के सामने कुछ इस तरह के मामले आते हैं जिनपर रिएक्ट करना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। एक इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से सामने आया है जो इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय़ बन गया है। जानकारी के अनुसार 2 परिवारों के बीच Shadi तय हुई थी और दोनों परिवार Shadi की तैयारियों में जुटा हुआ था लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद से दोनों परिवार के लोगों के लिए स्थिति अजीबोगरीब हो गई है।

45 साल की समधन पर 50 साल का समधी हुआ फिदा

Shadi के तैयारियों के दौरान 45 साल की समधन पर 50 साल का समधी फिदा हो गया। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातें होने लगीं। इसके बाद क्या था दोनों ने अपने बच्चों को छोड़ खुद की नई जिंदगी जीने के तैयारियां शुरू कर दी। दोनों Shadi के 8 दिनों पहले फरार हो गए। जब दोनों परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो मामला थाने पहुंच गया।

पुलिस ले आई दोनों को थाने

पुलिस समधी और समधन को लेकर थाने आ गई। हालांकि काफी समझाने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने कहा कि दोनों बालिग हैं ऐसे में हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इसके बाद समधन समधी के गांव चली गई। गांव में इस घटना की सूचना मिलने के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि अब दोनों के बच्चों की Shadi का क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *