South vs Bollywood : दीपिका के बाद Sonakshi ने किया काम करने के घंटो पर बवाल…

Sonakshi

जयपुर डेस्क । बॉलीवुड़ में इन दिनों काम करने के घंटो को लेकर एक अलग ही बहस छिड़ गई है। बीते दिनों दीपिका पादुकोण ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, वो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं कर सकती हैं। दीपिका के इस बयान के बाद हाल ही में Sonakshi सिन्हा का भी एक बयान सामने आया है, जिसमें वो काम करने के घंटो पर बात करती दिखाई दे रही हैं।

तेलगु इंडस्ट्री में तय हैं काम करने के घंटे

दरअसर इन दिनों Sonakshi साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आने वाली हैं। यह उनकी पहली साउथ फिल्म है, जहां उन्हें खौफनाक अंदाज में देखा जाएगा। इस बीच न्यूज एजेंसी PTI ने उनसे हिंदी और तेलुगु इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में अंतर पूछा। जवाब में सोनाक्षी ने कहा, काम करने के तरीके में ज्यादा अंतर तो नहीं है, लेकिन यहां काम करने के घंटे बहुत ही व्यवस्थित हैं। अगर आप 9 बजे शूट पर आते हैं, जो आप 6 बजे के बाद शूट नहीं कर सकते हैं। यह एक बहुत ही अच्छी बात है, जो हमें अनुशासित बनाती है। तेलगु इंडस्ट्री में वर्क लाइफ बैलेंस हैं, हमें उनसे ये सीख सकते हैं।इसी के साथ Sonakshi ने कहा कि, उन्हें एक्सप्लोर करना पसंद हैं, ऐसे में वे अलग-अलग भाषाओं में काम करना चाहती हैं। इस तेलगु फिल्म से पहले भी Sonakshi ने तमिल फिल्म लिंगा की थी, जिसमें वे तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आई थीं।

7 नवंबर को रिलीज होगी जटाधरा

बता दें कि Sonakshi की अपकमिंग फिल्म जटाधरा 7 नवंबर 2025 को तेलुगु सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रोहित पाठक, नवीन नेगी, रवि प्रकाश अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *