Social Media प्यार या फिर अत्याचार…. 2 बच्चों की मां 16 साल के लड़के संग फरार

Social Media

जयपुर डेस्क। इसमें कोई शक नहीं है कि Social Media ने हमारी जिंदगी आसान की है और दूर बैठे लोगों को भी हमारे साथ लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि Social Media ने सबसे ज्यादा परेशानी भी बढ़ा दी है क्योंकि इस प्लेटफार्म पर लोग लगातार दो अनजान लोगों के मिलने और फिर उसके बाद विवाद की सूचनाएं अक्सर मिलती रहती है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की गोरखपुर से कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है जहां पर इंस्टाग्राम में चैट करते हुए 2 बच्चों की मां एक 16 साल के किशोर के साथ संपर्क में आती है और फिर दोनों लापता हो जाते हैं।

किशोर युवक की मां पहुंची पुलिस थाने

उक्त मामला तब संज्ञान में आया जब गोरखपुर में रहने वाली बबीता देवी का 16 वर्षीय बेटा अचानक से गायब हो गया। काफी ढूंढने पर भी जब बेटे का कुछ पता नहीं चला तो पड़ोसियों की मदद से उसने बेटे का मोबाइल फोन चेक किया जिसमें पता चला कि किशोर पीड़िता की ननद की भाभी के संपर्क में था। इस बात की जानकारी होने पर जब उसने अपनी ननद से जानकारी लेने की कोशिश की तो पता चला कि भाभी भी घर से फरार है। इसके बाद किशोर की मां थाने पहुंच गई और अपने बेटे को सकुशल वापस लाने के लिए पुलिस के सामने गुहार लगाने लगी।

गोरखपुर पुलिस का आया ये बयान

इस पूरे प्रकरण पर गोरखपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और टीएसपी अभिनव त्यागी ने जानकारी दी है कि हमने मामला दर्ज कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही किशोर के साथ आरोपी महिला को भी बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि Social Media के इस दौर में अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि Social Media में दो लोगों की वास्तविकता एक दूसरे से पूरी तरह से छिपी होती है जिसके कोई भी किसी का फायदा उठा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *