Shubman Gill ने कहा- रोहित भाई आप कप्तान होते तो… कोहली के लिए कही ये बात…

Shubman Gill

जयपुर डेस्क। भारतीय टींम के लिए ये पहला मौका है जब रोहित शर्मा लंबे अंतराल के बाद किसी और की कप्तानी में खेलने वाले हैं। आस्ट्रेलिया के दौरे से पहले Shubman Gill को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।ऐसे में गिल के लिए ये दोहरा प्रेशर वाला मौका हो सकता है। ऐसे में गिल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि वो किसी भी चीज के लेकर प्रेशर में नहीं है। गिल ने साफ कहा है कि बाहर मीडिया में भले ही कुछ भी चल रहा हो लेकिन यहां अंदर स्थिति बिल्कुल कंट्रोल में है। गिल ने कहा कि रोहित शर्मा औऱ कोहली मेरे लिए आदर्श रहे हैं जिन्हें देखकर मैंने खेलना शुरू किया था। उनके साथ मेरी प्रतिस्पर्धा तो हो ही नहीं सकती है।

रोहित शर्मा के लिए कही ये बात

कप्तान गिल ने कहा कि मैं ऐसे भी किसी भी विषय में लोगों से सलाह लेना पसंद करता हूं। गिल ने कहा कि मैं खेल और मैच के दौरान बेफिक्र होकर रोहित शर्मा से ये सवाल पूछना चाहुंगा कि अगर इस स्थिति में आप कप्तान होते तो क्या करते। गिल ने कहा कि उनके अनुभव को पूरी तरह से प्रयोग में लेना मेरा उद्देश्य होगा। गिल ने कहा कि मेरे हिसाब से इस दौराम हम आस्ट्रेलिया से हर मामले में कहीं आगे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के फैंस निश्चित तौर पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

कोहली के लिए कही ये बात

विराट कोहली के लिए Shubman Gill ने कहा कि वो ऐसा खिलाड़ी है जिसके लिए मैंने क्रिकेट को एक अलग तरह से देखना शुरू किया है। गिल ने कहा कि आज के समय में भी मेरा मानना है कि भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनसे बेहतर खेलने वाला कोई क्रिकेटर नहीं है। गिल ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मुझे इन दोनों के साथ खेलते हुए कप्तानी करने का मौका मिला है। गिल ने कहा कि इससे मेरे भविष्य की कप्तानी में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *