जयपुर डेस्क। देश में महिलाओं के साथ बढ़ते आपराधिक मामलों ने चिंता बढ़ाई हुई है। इसी कड़ी में ताजा मामला बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से आया है जहां एक प्रसिद्ध Youtuber अरविंद मंडल और उसके बेटे पर 15 वर्षीय लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कपड़े बदलते समय बाप बेटे ने मिलकर इसका एक वीडियो बना लिया इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करते रहे।
पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पीड़िता द्वारा पुलिस में दिए गए बयान के अनुसार Youtuber और उसके पिता ने मिलकर कपड़े बदलते समय उसके वीडियो तैयार किया जिसके बाद लगातार दोनों बाप बेटे ब्लैकमेल करते हुए उसका दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उन दोनों की यूट्यूब के काम से काफी प्रभावित थी इसीलिए उनके वीडियो में एक सहयोगी के तौर पर साथ में काम करती थी। पीड़िता ने बताया कि वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर दोनों पिछले 8 महीने से उसका शोषण कर रहे थे।
क्या कहना है पुलिस का
इस संबंध में जानकारी देते हुए बसीरहाट को पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहंदी रहमान ने बताया कि मुख्य आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जबकि उसका बेटा अभी नाबालिक है इसलिए उसे किशोर न्यायालय लेकर जाने की तैयारी हो रही है जिसके बाद उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया जाएगा।
