जयपुर डेस्क। हमारे देश में Aadhaar Card आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन गया है। सुबह-सुबह पर आपने भी सोशल मीडिया में लोगों के फेक Aadhaar Card देखे होंगे जो कि कई बार मीम्स के रूप में हमारे सामने आते हैं। लेकिन हम आपको आज जो बताने जा रहे हैं वह सुनकर आपका भी दिमाग खराब हो जाएगा। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर बनाए गए Aadhaar Card की। यह Aadhaar Card सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि यह फर्जी है लेकिन इसको बनाने वाले रोहित पवार जो शरद पवार के पोते हैं उनका दावा है कि मैंने यह भांडा फोड़ने के उद्देश्य से किया है।
BJP ने किया FIR और…
इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिकायत दर्ज की गई है और शरद पवार के पोते रोहित पवार पर FIR भी कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि इस तरह से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज देश के लोगों को गुमराह करने में मददगार साबित होते हैं। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि निश्चित तौर पर इसे आधिकारिक संस्थानों में विश्वास में कमी आती है साथ ही दो लोगों के बीच कलह और दुश्मनी का माहौल भी पैदा होता है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इस तरह का काम पूरी तरह से गैरकानूनी है चाहे वह किसी ने भी किया हो इसके लिए उसे सजा जरुर मिलनी चाहिए।
सिस्टम की कमी को उजागर करने के लिए…
इस पूरे मामले पर विधायक रोहित पवार का कहना है कि पिछले कुछ समय से लगातार लोकसभा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का मुद्दा जोर-शोर से उठ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि चुनाव में मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है लेकिन इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी या करने को तैयार नहीं है क्योंकि उनका कहना है कि दस्तावेजों में हेर फेर करना इतना आसान नहीं है। रोहित पवार ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्रंप का Aadhaar Card बनाना मेरे लिए एक तरह का प्रयोग था जिसने यह साबित कर दिया है कि सिस्टम में कही न कही कमी तो है।
