जयपुर डेस्क। भारतीय टीम के धाक्कड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद Shami के लिए परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट टीम में उनका चयन नहीं किया गया तो दूसरी ओर उनकी एक्स वाइफ ने एक बार फिर से उनके लिए परेशानियां बढ़ा दी है। बता दें कि Shami की पत्नी हसीन जहां ने अब गुजारा भत्ता के लिए देश की सर्वोच्च अदालत का रुख किया है। ऐसे में निश्चित तौर पर तेज गेंदबाज की परेशानियां एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं।
4 लाख की जगह 10 लाख का भत्ते के डिमांड..
Shami की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रिम कोर्ट से 10 लाख रुपए के महीने भत्ते की डिमांड की है। उनका कहना है कि बेटी अब बड़ी हो रही है और Shami बाप का कोई भी फर्ज नहीं निभाते हैं ऐसे में मुझे तो अपनी बेटी और खुद के गुजारे के लिए पैसे चाहिए ही होंगे। हसीन जहां की इस अपील पर कोर्ट ने बंगाल सरकार औऱ Shami को नोटिस भी जारी कर दिया है।
जहां के वकील ने कोर्ट में दिए ये तर्क
Shami के पत्नी जहां से जब कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके लिए 4 लाख महीने का भत्ता पर्याप्त नहीं है ? तो इसके जवाब में जहां के वकील ने दलील दी कि Shami के करोड़ो रुपए की संपत्ती है और वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। समय-समय पर विदेश यात्रा भी करते हैं ऐसे में उन्हें अपनी बच्ची के लिए भी थोड़ा सोचना चाहिए।
भारतीय टीम में नहीं हुआ चयन
बता दें कि Shami का उनकी पत्नी हसीन से 2018 से विवाद चल रहा है। दहेज से लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप हसीन जहां ने Shami पर लगाए थे। हालांकि इसका कोई खास असर शमी के क्रिकेटिंग करियर पर देखने को नहीं मिला था क्योंकि जब भी शमी को देश के लिए खेलने का मौका मिला तो उन्होंने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। ये औऱ बात है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाना उनके लिए एक बड़ा ड्रॉ बैक हो सकता है।
