शर्मनाक! Australia की वूमेंस क्रिकेट प्लेयर्स से इंदौर में हुई छेड़छाड़

Australia

जयपुर डेस्क। भारत और Australia के बीच चल रहे एकदिवसीय श्रृंखला के साथ ही भारत वूमेन क्रिकेट में वर्ल्ड कप की मेजबानी भी कर रहा है। सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक से दो Australia की वूमेंस क्रिकेटर्स के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद चीजों में दखल आया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 23 अक्टूबर का है जब Australia की वूमेंस टीम अपने लीग मुकाबले का आखिरी मैच खेलने इंदौर पहुंची थी। बताया गया है कि यही होटल से कैफे जाने के दौरान वूमेंस क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। घटना के बाहर आने के बाद से लगातार महिला क्रिकेटरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

MIG पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला

छेड़छाड़ की सूचना मिलने के बाद महिला खिलाड़ियों ने तुरंत इसकी जानकारी अपने सीनियर्स को दी जिसके बाद MIG थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की है और उनके बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छेड़खानी के दौरान एक राहगीर ने छेड़खानी करने वाले आरोपी की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी का नाम अकील खान है और उसका पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है।

Pic Credit:- Hindustan

मोटरसाइकिल से कर रहा था पीछा

Australia की क्रिकेटर ने जो बयान दिया है उसके अनुसार होटल से जयपुर जाने के क्रम में एक शरारती तत्व लगातार उन्हें परेशान कर रहा था। इस दौरान काफी लंबे समय तक उसने महिला क्रिकेटरों का पीछा भी किया और वह कुछ-कुछ कह भी रहा था जो Australia की महिला क्रिकेटरों को समझ नहीं आया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक अच्छा संदेश जरूर दिया है लेकिन इस तरह की चीज विश्व के पटल में भारत की छवि को खराब करने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *