जयपुर डेस्क। बीते कुछ समय से लगातार Dog को लेकर राजस्थान के साथ ही देशभऱ में काफी कुछ चल रहा है। हालांकि आज राजधानी जयपुर एक पालतू Dog के साथ जो कुछ भी हुआ है उसे जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे। ये मामला भांकरोटा का है जहां सुबह-सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए एक पार्क के पास जमा थे। जैसा कि अक्सर होता है लोग अपने पालतु Dog के साथ वहां पहुंचे थे। उनमे से एक Dog के साथ जो हुआ उसके बाद वहीं वॉक पर पहुंचे सभी लोगों में काफी नाराजगी है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी आरोपी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है….
पैर बांध कर फेंका ट्रांसफर्मर पर, हुई दर्दनाक मौत
मार्निंग वॉक के दौरान किसी शरारती तत्व ने एक कुत्ते के साथ जो किया उसे कोई भी सही नहीं ठहरा सकता है। जानकारी के अनुसार वो एक पालतु Dog (पप्पी) था जिसके पैरों को रस्सी से बांधकर किसी ट्रांसफर्मर के ऊपर फैंक दिया। इसके बाद Dog की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही लोगों को ट्रांसफर्मर से चिंगारी निकलती हुई दिखाई दी लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी। लोग भी Dog को दर्द में तड़पता देख भावुक हो गए। इतने में Dog का मालिक भी वहां पहुंचा और अपने पेट को इस हाल में देखकर फूट-फूट के रोने लगा।
पुलिस से लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग
लोगों ने सीधे इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहले मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया और इसके बाद कहा कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भांकरोटा पुलिस ने कहा कि हमने कुत्ते के मालिक के कहने पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हमने पूछताछ की है और आस-पास के घरो की सीसीटीवी फूटेज भी निकाले है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
