Rajasthan : पुष्पा स्टाइल फॉलो कर रहे थे स्मगलर, राज. Police बन गई सिंघम…

Police

जयपुर डेस्क। इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। हालांकि यह और बात है की फिल्मों से न सिर्फ आम लोग सिखाते हैं बल्कि पुलिस के साथ स्मगलर भी अब फिल्मों को देखकर नए-नए तरीके स्मगलिंग के लिए अख्तियार करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के शाहपुरा में देखने को मिला है। Police की आंखों में धूल झोंकने के लिए स्मग लोगों ने Police फिल्म की स्टाइल में पानी के टैंकर में नशे की खेप ले जाने का प्रयास किया। हालांकि Police ने भी सिंघम अंदाज में उनको पकड़ कर सारा भंडा फोड़ कर दिया। इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार Police को पानी के टैंकर में करीब 1 करोड़ रुपए लागत का डोडा चूरा प्राप्त हुआ है। नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में Police ने पिता पुत्र समित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Police को मिली थी गुप्त सूचना

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी चित्तौड़गढ़ जिले से पानी के टैंकर में मादक पदार्थ तस्करी कर जयपुर लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद हमने कोटडी क्षेत्र के गेहूली गांव के पास कांकरोलिया घाटी रोड पर नाकाबंदी की और पहले टैंकर पर शंका जताई लेकिन बाद में जांच के बाद ये शंका सच में बदल गई। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर यह साफ हो गया कि यह वही पानी की टंकी है जिसके बारे में हमें गुप्त सूचना मिली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पानी के टैंकर में 35 कट्टों में 710 के करीब डोडा चूरा जप्त किया गया है।

स्मगलिंग मामले में पहले भी जेल

Police ने बताया कि पानी का टैंकर लेकर जा रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें से मुख्य आरोपी जिसका नाम रामचंद्र है वह पहले भी 65 किलो अफीम के साथ एमसीबी की कार्रवाई में पकड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों तक जेल में रहा है और जमानत पर बाहर आने के बाद एक बार फिर से तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *