Rajasthan : IPS सचिन Mittal संभालेंगे जयपुर पुलिस, अपराध पर नकेल…

Mittal

जयपुर डेस्क। दिवाली के बड़े त्यौहार के बाद राजधानी जयपुर को अपना नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। IPS सचिन Mittal ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार की सुबह 10:00 बजे जयपुर पुलिस कमिश्नर पहुंचे सचिन Mittal का भव्य गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जयपुर पुलिस के पूर्व कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ भी मौजूद रहे। पद संभालने के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री Mittal को बधाई और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद मित्तल ने कमिश्नरेट में तुरंत अधिकारियों की मीटिंग बुलाई और वहां अपराध को लेकर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर दिया।

क्राइम कंट्रोल होगी प्राथमिकता

तद्भव संभालने के बाद पुलिस कमिश्नर Mittal ने साफ तौर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं कि पुलिस को किसी भी हाल में अपराध की सूचना मिलते ही उस पर त्वरित एक्शन लेना होगा। उन्होंने कहा कि जब पुलिस किसी भी क्राइम स्पॉट तक पहुंच जाती है तो फिर निश्चित तौर पर उससे निपटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी भी यही प्राथमिकता होने वाली है कि हम क्राइम होने के साथ ही तुरंत मकई वारदात तक पहुंचे जिससे कि किसी भी स्थिति को संभालने में मदद मिल सके।

साइबर क्राइम को लेकर कहीं यह बात

साइबर क्राइम एक ऐसा विषय था जिस पर IPS Mittal ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पुलिस से ज्यादा लोगों की जागरूकता काम में आती है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज के समय में लोगों को साइबर क्राइम के लिए सचेत रहना ही होगा नहीं तो निश्चित तौर पर पुलिस भी कुछ मामलों में निष्क्रिय हो जाती है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर पुलिस विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *