Rajasthan : High Court को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मच गई अफरा-तफरी…

High Court

जयपुर डेस्क। राजस्थान का राजधानी जयपुर एक बार फिर से एक धमकी भरे ई-मेल के आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस बार ये धमकी भरा मेल राजस्थान High Court(जयपुर बेंच) के लिए आया था। ई-मेल मिलने के बात त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले जजों, वकीलों और Court परिसर में मौजूद दुकानदारों के साथ ही आम लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्काव्ड के साथ मिलकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

क्या दी गई थी धमकी

जानकारी के अनुसार मेल में साफ तौर पर लिया गया था कि Court परिसर को तूरंत खाली करवा लिया जाए वरना परिणाम भयावह होंगे। धमकी भऱे इस मेल में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई थी। इसके साथ ही तमिलनाडु में बढ़ते नाबालिगों के खिलाफ भी कहा गया था। हालांकि पुलिस के जांच के दौरान कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

पहले भी आती रही हैं धमकियां

बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में ई-मेल के जरिए धमकी आने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले IPL मैचों के दौरान भी लगातार इस तरह के मेल आते रहे हैं। कई बार मेट्रो ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी भी मिलती रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि हम जल्द ही IP एड्रेस की मदद से मेल भेजने वाले तक पहुंच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *