Rajasthan : 2.5 साल पहले गायब हुए बच्चे का Jungle में मिला सर, तांत्रिक और पिता के अवैध संबंध…

Jungle

जयपुर डेस्क। हमेशा से ये देखा जाता रहा है कि अवैध संबंधों का लेखा-जोखा लंबा चलता है औऱ फिर इसका खामियाजा पूरे परिवार को भरना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपूर से सामने आया है जब 2.5 साल पहले गायब हुए बच्चे का सर Jungle में मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि इस हत्या के पीछे का कारण बच्चे के पिता के अवैध सबंध से जुड़ा हुआ है।

ये है मामला


भरतपुर में रहने वाले बलवीर जाटव का पूत्र गोलू 2.5 साल पहले लापता हो गया था। गोलू के माता-पिता ने इस संबंध में थाने में सूचना भी दी लेकिन उस समय पुलिस के हाथों में कुछ नहीं आया। 2024 में पुलिस को Jungle में किसी बच्चे के सिर मिला जिसके DNA जांच के बाद पता चला कि सर गोलू का ही है। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर से मामले की गहनता से जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस ने एक बार फिर से परिवार वालों से इस संबंध में पूछताछ करनी शुरू कर दी।

ऐसे पकड़ाया आरोपी औऱ फिर..

पुलिस की पूछताछ में ये बात पता चला कि गोलू के पिता बलवीर जाटव का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। पुलिस ने इस बारे में जब ज्यादा जांच की तो पता चला कि उस महिला का एक और व्यक्ति विजयसिंह के साथ भी संबंध थे जो तांत्रिक का काम करता था। पुलिस ने तूरंत शक के घेरे में लेते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया और नार्कों टेंस्ट में ये बात साफ हो गई कि उसने ही बच्चे का कत्ल किया था।

अवैध संबंध बना गोलू की मौत का कारण

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंध और हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसने बताया कि वो लगातार महिला से शादी करना चाहता था लेकिन महिला किसी भी हाल में गोलूके पिता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में उसने गुस्से में आकर गोलू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि उसे इस बात की उम्मीद थी कि ऐसा करने से दोनों के रिश्ते में खटास आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *