Rajasthan : Bus में कर रहे थे छेड़छाड़, विरांगनाओं ने दिखा दी गर्ल्स गैंग की ताकत…

Bus

जयपुर डेस्क। देश में लगातार महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के मामले एक परेशानी का सबब बने हुए हैं। ऐसे में कई बार प्रशासन के अधिकारीयों को ये बोलते हुए देखा गया है कि महिलाओं को भी अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही आगे आना होगा। कुछ ऐसा ही नजारा सवाई माधोपुर सो कोटा जा रही एक Bus में दिखने को मिला। बस में कुछ नशे में चुर युवक लड़कियों के साथ गलत हरकत करने लगे। इसके बाद जो हुआ वह उन जैसे लोगों के लिए एक सबक था।

छेड़खानी करने वाले तीनों युवकों की पिटाई

नशे में डूबे युवक इस मंशा के साथ बस में छेड़खानी कर रहे थे कि यहाँ इनके साथ कोई नहीं होगा और ये लड़कियों किसी को कुछ नहीं बोलेंगी। लेकिन Bus में बैठी लड़कियों न केवल गलत तरह से छुने पर पहले बहस की फिर Bus को रूकवाकर जमकर पिटाई भी की। इस दौरान दूसरे यात्रियों ने भी आकर महिलाओं का साथ दिया। एक यात्री ने इस सबंध में पुलिस को सूचना भी दे दी। पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के आने के बाद भी लड़कियां लगातार आरोपियों की पिटाई करती रहीं. पुलिस को आरोपियों को अपने कब्जे में लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

तीनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मौके से ही आरोपियों के घर वालों को फोन कर थाने बुलवा लिया। बाद में महिलाएं भी अपनी यात्रा के लिए निकल पड़ी। बाद में Bus के ड्राइवर ने कहा कि इस खास इलाके से लगातार कुछ मनचले युवक काफी समय से कॉलेज जाने वाली लड़कियों को परेशान करने के लिए Bus में आते थे। ऐसे में जो भी हुआ वो काफी हद तक सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *