जयपुर डेस्क। राजस्थान में महिलाओं के साथ बढ़ते आपराधिक मामलों ने प्रशासन के साथ ही सीएम भजनलाल की परेशानियां भी बढ़ा रखी हैं। ऐसे में बाड़मेर से जो मामला सामने आया है उसपर एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज होने की उम्मीद है। एक विवाहिता ने BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता पर चाकू की नोक पर रेप करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इसका एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
5-7 दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इसी BJP नेता को देखे जाने की बात कही गई थी। अब महिला खुद सामने आई है और पीड़िता ने कहा है कि मेरे साथ ये वारदात की गई है। पीड़िता ने इस संबंध में गुड़ामालानी थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि आरोपी उस समय घर पर आया था जब घर पर बेटा और पति नहीं थी। फिर उसने जबरन मेरा रेप किया और वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कहा था कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो वीडियो वायरल कर देगा।
मेरा कोई भी कुछ नहीं कर सकता…
पीड़िता ने अपने दर्ज कराये गए FIR में पुलिस को बताया है कि आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा लिया है और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले पर बात करते हुए थाना अधिकारी ने बताया है कि हमने मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी है, सत्यता की जांच के बाद आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
