Rajsthan : Inspection करने पहुंचे थे मंत्री लेकिन संतरी को सोता देख चढ़ गया पारा…

Inspection

जयपुर डेस्क। Rajasthan में बीते कुछ दिनों से लगातार अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग के आला अधिकारी पुलिस को अपना काम ठीक से करने के लिए निर्देश दे रहे हैं। ऐसे में भरतपुर में जब गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म रात के 10 बजे औचक Inspection करने के लिए पहुंचे तो जो नजारे उनके सामने थे वो देखकर उनका पारा चढ़ गया। मंत्री जी के थाने में पहुंचने के बाद उन्होंने वहीं के एक संतरी को टेबल के ऊपर पैर रखकर सोते देखा। उन्होंने देखा कि सोते समय में संतरी के पास उसकी रायफल तक नहीं है।

ड्यूटी से गायब था एक SI, कहा- सही नहीं है…

गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के थाना में Inspection करने पर पता चला कि एक SI अपनी ड्य़ूटी से गायब है . इस बात का पता चलते ही मंत्री जी ने तूरंत थानेदार को बुलवाया और कहा कि ऐसे हालात में आपलोग आम लोगों के लिए कैसे काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों पर लोगों की जिम्मेदारी है और आप लोगों के थाने में ही लापरवाही देखने को मिल रही है जो कि सही नहीं है। उन्होंने इसके साथ ही इलाके में हो रही अवैध वसूली पर थानेदार को फटकार लगाई और कहा कि अपने काम करने के तरीके को सुधार लें।

जनता के साथ पुलिस न करे अभद्र व्यवहार

जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि आए दिनों मेरे पास आप लोगों से संबधित कंप्लेन आती रहती है कि पुलिस के लोगों का व्यवहार सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम ही लोगों की परेशानी को दूर करना है और अगर पुलिस के व्यवहार से ही लोग परेशान होने लगेंगे तो फिर कैसे चलेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस पर पुलिस के लोगों को इसपर काम करना होगा वरना सीधा सस्पेंड होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *