Rajasthan : 7000 स्लीपर Bus का चक्का जाम, भजनलाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…

Bus

जयपुर डेस्क। जयपुर और जैसलमेर में हुए हादसे के बाद से लगातार परिवहन विभाग सतर्क है। यहीं कारण है कि परिवहन विभाग के द्वारा बसों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अब Bus मोटर ऑपरेटरों ने भजनलाल सरकार के द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चक्का जाम कर दिया है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जयपुर की Bus को छोड़कर पूरे राज्य के स्लीपर बसों के मालिकों ने बसें चलानी बंद कर दी है।

यात्रियों को हो रही है परेशानी, ऑनलाइन बुकिंग बंद

Bus संचालकों द्वारा उठाए गए इस कदम से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है। ऐसा इसलिए है क्यों कि लोग मजबूर होकर ट्रेनों में सफर कर रहे हैं और यही कारण है कि लगातार कुछ दिनों से ट्रेनों में भीड़ काफी बढ गई है। हालांकि राजधानी जयपुर की Bus अभी भी चल रही है लेकिन इस संबध में जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार एक दो दिनों में जयपुर की बसों के मालिक भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

क्या कहा है बस संचालकों का

प्रदर्षन के संबंध में बात करते हुए राजस्थान कान्टेक्टेज Bus सर्विसेज के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हादसे कही भी और किसी के साथ भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता है कि हादसे हों लेकिन सरकार लगातार प्राइवेट Bus के खिलाफ सख्त हो रही है और क्या ये कहा जा सकता है कि रोडवेड Bus में प्राइवेट बसों की तूलना में साऱी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार सरकार से 3 महीने का समय मांग रहे हैं कि जो कमिय़ां हैं उन्हें पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *