जयपुर डेस्क। यूपी के उन्नाव से एक बार फिर से दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 14 Years का युवक भागवत कथा सुनकर अपने घर लौट रहा था तभी एक कुत्ते की आवाज सुनकर वह डर गया। हालांकि इसके बाद युवक कुत्ते को गाली देकर और रास्ते पर पड़े पत्थरों से डराकर आगे बढ़ गया। इसके बाद वो घऱ आकर सो गया लेकिन बाद में जो कुछ हुआ वो सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहां बता दें कि जिस कुत्ते की आवाज सुनकर युवत डरा था वो उसके पड़ोसी का था।
घर से लेकर चले गए युवक को और फिर…
युवक के माता-पिता का कहना है कि अगले दिन विष्णभर त्रिपाठी के 2 बेटे युवको घर से लेकर चले गए। उनका कहना है कि वहां ले जाकर इनके बेटे के साथ बहत गलत व्यवहार किया गया और फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। पिता ने पुलिस को बताया कि विष्णभर त्रिपाठी के बेटों ने युवक से नाक रगड़वाई औऱ साथ में पांव पर गिराने के बाद उसे जहर देकर मार दिया।
मामले में शुरू हुई राजनीति
अब इस मामले को लेकर उन्नाव में एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई। सपा का कहना है कि ये भाजपा सरकार की सोच के कारण हो रहा है जहां इंसान को इंसान भी नहीं समझा जाता है। सपा महिला नेता अन्नू टंडन ने कहा है कि इस तरह के मामले में कम से कम राजनीति से उपर उठ कर लोगों को काम करना चाहिए क्यों कि एक परिवार ने अपने घर का लड़का खोया है।

