Murder Mystery-Boyfriend और दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मां की हत्या, 13 साल की उम्र में…

Murder

जयपुर डेस्क। बीते कुछ दिनों में अपराध के कुछ इस तरह के मामले सामने आए हैं जिन्होंने रिश्तों को तार तारकर दिए हैं। ऐसा एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है जो इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। आत्महत्या नजर आने वाले एक मामले में पुलिस ने जो खुलासे किए हैं वह सुनकर आपका भी कान खड़े हो जाएंगे। 34 साल की एक महिला जिसका नाम नेत्रवती बताया गया है अपने घर पर पंखे से लटकी हुई पाई गई। पहली बार देखने में सबको यही लगा की आत्महत्या है उसके बाद पुलिस में प्रारंभिक जांच शुरू की लेकिन पुलिस को कुछ-कुछ चीज अजीब लगने लगी। धीरे-धीरे पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि महिला की Murder में चार नाबालिक शामिल है जिसमें से एक उसकी खुद की बेटी है।

17 साल की बेटी के साथ रहती थी महिला

घटना की सच्चाई जानकर सब हैरान हो गए की महिला की Hatya के पीछे खुद की बेटी का हाथ था। जानकारी के अनुसार महिला को अपने 17 साल की बेटी का एक लव अफेयर पता चला था। बेटी का बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि उसके कजिन का दोस्त था जो अक्सर उनके घर आया जाया करता था। महिला को इस बात की जब जानकारी मिली तो उसने अपनी बेटी को डांट फटकार कर समझा दिया कि आज के बाद वह उससे मिलने की कोशिश न करे। मां के सामने तो बेटी ने हां कर दी थी लेकिन उसके दिल में क्या चल रहा था इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था। यहां बता दे की मृतक महिला तलाकशुदा थी और वह सिर्फ अपनी बेटी के साथ रहती थी।

मां के सोने के बाद बॉयफ्रेंड को बुलाया

पुलिस द्वारा दी की जानकारी के अनुसार जब महिला शराब पीने के बाद सो गई तो फिर बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर घर बुला लिया। उस समय बेटी का कजिन ब्रदर भी साथ था जिसकी उम्र मात्र 13 वर्ष थी। सब साथ में बैठे थे तभी माँ की नींद खुल गई और फिर झगड़ा बढ़ने पर तीनों ने मिलकर पहले महिला को गला दबाकर मार दिया और उसके बाद उसे आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटका दिया।

Hatya के बाद खुद चली गई दादी के घर

Hatya के बाद बेटी खुद अपनी दादी के घर चली गई। हालांकि इसके पहले वह दो दिन अपने एक दोस्त के घर पर नहीं जहां उसने कहा कि उसकी मां बाहर गई है। दादी के घर जाने पर लोगों को उसका व्यवहार कुछ अजीब लगा और फिर जब इस बात का खुलासा हुआ कि महिला की लाश फ्लैट से बरामद हुई है तो पुलिस की जांच में सब कुछ साफ हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *