IPL 2026 में एक बार फिर से दिखेगा MSD का जलवा, CSK के CEO ने कर दिया साफ…

CSK

जयपुर डेस्क। देश में IPL को एक त्योहार की तरह से मनाया जाने लगा है। हालात ये हैं कि लोग अपने काम को भी IPL के मैचों के दौरान इग्नोर करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ ही दिनों के बाद से IPL के लिए ऑक्शन की शुरूआत होने वाली है और यहीं कारण है कि सभी टीमों में एक बार फिर से मीटिंग्स का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो देशभर के क्रिकेटरों को खुश करने के लिए काफी है। अगर आप अभी तक नहीं समझ सकें हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है वो खबर….

MSD की होगी वापसी, CEO ने दिए संकेत…

CSK और महेंद्र सिंह धोनी को अलग नहीं किया जा सकता है। जब से IPL की शुरूआत हुई है तब से लगातार धोनी चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। हालांकि बीच में 2 सालों तक प्रतिबंध के कारण धोनी ने पूणे की कमान जरूर संभाली थी लेकिन उसके बाद फिर से उन्होंने IPL में जोरदार वापसी की थी। माना ये जा रहा था कि 2025 में MSD आखिरी बार IPL खेलने के लिए उतर रहे हैं लेकिन अब जो जानकारी मिली है, वो ये है कि एक बार फिर से धोनी मैदान में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

क्या कहा है CSK के CEO ने

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से मैदान में सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से फिट हैं ऐसे में हम चाहेंगे कि वो डगआउट में न बैठकर युवाओं के साथ इस खेल को खेलें। हालांकि ये स्पष्ट कर दें कि धोनी की ओर से अबतक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *