जयपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ट्रेन घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे, कि उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका Express की चपेट में आने से 7-8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोगों लोग घायल भी हुए है।
रेलवे ट्रैक पार करते हुई यात्रियों की मौत
बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह करीब 9:30 पर हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब पैसेंजर रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे। चोपन-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से कुछ यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 4 न उतर कर रेलवे ट्रैक पर उतरे। वे सभी रेलवे ट्रैक पार ही कर रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार से आ रही कालका Express उन्हें काटते हुए निकल गई। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना इतनी भयानक तक की शव के चीथड़े रेलवे ट्रेक पर कई दूर तक पड़े दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही GRP और RPF की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को इकट्ठा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी श्रद्धालु
कालका Express से मरने वाले सभी यात्री आज कार्तिक पूर्णिमा के चलते गंगा स्नान करने जा रहे थे। भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर उतरकर रेलवे ट्रैक पर उतर गए। इसी समय दूसरी और तेज रफ्तार से आ रही कालका Express ने सभी को कुचल दिया। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं है, जिनकी शिनाख्त हो चुकी है।
CM योगी ने दिए जांच के संकेत
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और मृतकों को प्रति शोक जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित उपचार और SDRF-NDRF की टीमों को राहत कार्य में तेजी लाने के संकेत भी दिए। योगी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना पर दुख जाहिर किया है।
