जयपुर डेस्क । विमेंस World Cup के बाद बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने अपनी कप्तान को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। जहांआरा का आरोप है कि उनकी टीम की कप्तान निगार सुल्ताना अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मारपीट करती हैं, और उन्हें परेशान करती हैं। World Cup 2025 के दौरान भी उन्होंने कई बार खिलाड़ियों से मारपीट की।
जूनियर्स को थप्पड़ मारती हैं निगार सुल्ताना
महिला World Cup 2025 की समाप्ती के बाद जहांआरा आलम ने एक बांग्लादेशी अखबार को इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने निगार सुल्ताना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “ हमारी कप्तान टीम के खिलाड़ियों के साथ मारपीट करती हैं, जो उनके लिए नया नहीं है। वे अक्सर अपने जूनियर्स को कमरे में बुलाती हैं, और उन्हें थप्पड़ मारती हैं। इस World Cup में भी ऐसा कई बार हुआ है।
जहांआरा ने आगे कहा, “ कई जूनियर ने मुझे बताया है कि उन्हें मार पड़ी है। डर के मारे वो कोई ऐसा काम भी नहीं करना चाहती हैं, जिससे उन्हें मार पड़ें। दुबई टूर के समय भी निगार ने एक जूनियर प्लेयर को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था।
टीम में राजनीति के कारण ही टीम से बाहर हूं – जहांआरा
बांग्लादेश की तेज गेंदबाज जहांआरा आलम लंबे समय से टीम से बाहर चल रही हैं। उनका आरोप है कि बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम में राजनीति के चलते ही उन्हें बाहर किया गया है। टीम में कुछ खिलाड़ियों को ही अच्छा ट्रीटमेंट मिलता है। टीम की कप्तान खिलाड़ियों को दवाब में रखती हैं।
जहांआरा के आरोपों पर BCB ने कही ये बात
जहांआरा के द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़त बताया है। BCB ने प्रेस रिलीज को जरिए बताया, कि ये सभी आरोप वेबुनियाद हैं। जहांआरा आलम को मानसिक बिमारी के चलते टीम से बाहर किया गया था। उन्होंने खुद को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से दूर किया है, और अब वो नेशनल टीम में शायद ही लौंटे। बता दें कि जहांआरा आलम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं |
