प्यार या वासना : 57 साल के Doctor की पत्नी का बिजली मिस्त्री से था अफेयर, मर्डर की ऐसी प्लानिंग कि…

Doctor

जयपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया गया है कि बरेली के सुभाष नगर में रहने वाले एक Doctor के साथ कुछ ऐसा घटा है जिसके बाद लोगों को शायद शादी और विवाह से विश्वास ही हट जाएगा। डॉक्टर की उम्र 57 वर्ष के करीब है और वो एक नेत्र विशेषज्ञ हैं। उनके परिवार में सबकुछ सामान्य ही चल रहा था दोनों की शादी हुए भी 30 से ज्यादा साल हो चुके हैं। दोनों पति-पत्नी एक रिटार्ड लाइफ जी रहे थे, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोगों इसपर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।

बिजली मिस्त्री से अफेयर के बाद मर्डर की…

47 साल के एक बिजली मिस्त्री के साथ Doctor की 50 वर्षीय पत्नी का अफेयर हो जाता है। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ता है कि दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों बीते 4 सालों से अवैध संबंध में थे। पति को भी शुरुआत में तो सबकुछ सामान्य ही लगता है। दोनों के रिश्ते के बीच में Doctor के आने पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ में मर्डर की एक ऐसी प्लानिंग करते हैं जो लोगों के लिए अब हैरानी का विषय बनी हुई है।

पहले खिलाई नींद की गोली फिर…

Doctor ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया है कि एक दिन जब रात को पत्नी दूध का ग्लास लाई तो उसे पीते ही नींद से आंखें बंद होने लगी। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर दोनों के हाथ-पांव बाध दिए। हालांकि इसके बाद उनसे गलती ये हुई कि दोनों इसका शराब पीकर इस बात की जश्न मनाने लगे कि अब Doctor उनके बीच से हट जाएगा।

भगवान ने बचा लिया वरना मेरा काम तमाम था…

Doctor का कहना है कि दोनों शराब के नशे में इतना डूब गए कि उन्हें मेरा होश ही नहीं रहा। दोनों ने पहले ही घऱ के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे ताकि बाद में पुलिस को कुछ नहीं मिले। Doctor को मारने के लिए वो पूरी तैयारी कर चुके थे लेकिन शराब ने अपना रंग दिखाया और दोनों को नींद आ गई। इसके बाद Doctor को जैसे ही होश आया वो किसी तरह से वहीं से भाग निकला। उसनें सबसे पहले पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने जब पड़ोसियों के घऱ का कैमरा देखा तो ये साफ हो गया कि Doctor सच बोल रहा था क्यों जब वो घर से निकला था तो उसके शरीर पर रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी औऱ उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *