लव, निकाह और मर्डर : Imam और मल्टीनेशनल में काम कर चुकी लड़की का निकाह फिर…

Imam

जयपुर डेस्क। आज के समय में लोगों का सोशल मीडिया में जुड़ाव इतना बढ़ गया है कि लोग शादी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी यहीं लेने लगे हैं। ऐसे में देश में ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो लोगों के लिए बाद में हैरान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है जहां एक लाश के रेलवे की पटरियों पर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस की जांच में जो बातें सामने आईं वह लोगों को और भी ज्यादा परेशान करने वाली थी।

5वीं पास था औऱ सोशल मीडिया में …


नईमा यासमीन और Imam सोशल मीडिया पे मिले थे। दोनों के बीच सोशल मीडिया में बात होने लगी और फिर चीजें प्यार में बदल गई। हालांकि इमाम पहले से शादीशूदा था और उसके 3 बच्चे भी थे लेकिन उसने ये बात छिपाई। इसके साथ ही उसने नईमा को बताया कि उसका कपड़े का काम है जो बाद में पूरी तरह से झूठ साबित हुई। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद जब नईमा को सच पता चला तो उसने इमान को पहली पत्नी के पास जाने से रोकना शुरू कर दिया।

पहले जूस में दी नींद की गोली फिर…

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे सख्ती से पूछताछ करनी शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी इमाम ने बताया कि वह बार-बार पहली पत्नी के पास जाने से रोक रही थी इमाम ने पुलिस को बताया कि मैं उसकी इस आदत से परेशान हो चुका था। फिर एक दिन मैंने उसके जूस में नींद की गोली मिलाई और फिर उसका गला रेत दिया। आरोपी इमाम का इस जघन्य अपराध में उसका साथ एक दोस्त नदीम ने भी दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *