लेक्चरर (आयुष विभाग) भर्ती 2025 -मल्टीपल आवेदन करने वाले 19 आवेदकों के दस्तावेजों की होगी जांच

dipr

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग भर्ती-2025 के अंतर्गत अनिवार्य योग्यता सुनिश्चित न करते हुए दो या दो से अधिक विषयों में आवेदन करने वाले 19 अभ्यर्थियों की सूची आयोग वेबसाइट पर जारी की गई है।

आयोग सचिव ने बताया कि इन सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेज मय प्रतिलिपि के साथ आयोग कार्यालय में आगामी 29 सितंबर को प्रातः 9.00 बजे दस्तावेज सत्यापन हेतु आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन के अनुसार वांछित योग्यता नहीं रखने वाले तथा दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के समस्त ऑनलाईन आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही, उन्हें आयोग द्वारा भविष्य में ली जाने वाली समस्त परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा एवं उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *