जयपुर डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal ने भारतीय जनता पार्टी को दमदार तरीके से घेरने की कोशिश की है। भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में एक सभा को संबोधित करते हुए अरविंद Kejriwal ने कहा कि यदि एक दिन के लिए पुलिस को हटा लिया जाए तो गुजरात में बीजेपी वालों को किसान दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे और इनका जीना हराम कर देंगे।
खूब खा ली मिठाई लेकिन अब…
किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अरविंद Kejriwal ने भारतीय जनता पार्टी पर और भी ज्यादा ठीक है हमले करते हुए कहा कि इस पार्टी को घमंड हो गया है उन्होंने कहा कि भाजपा ने खूब मलाई खा ली है अब इन्हें लूटने नहीं देंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत गुस्सा है क्योंकि उन्होंने किसानों का जीना हराम किया हुआ है। अरविंद Kejriwal ने कहा कि यहां की जनता ने पिछले 30 सालों से उन्हें इसलिए वोट दिया कि वह हमारे बच्चों के लिए कुछ करेंगे लेकिन आज मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ बिजनेस करना जानते हैं गरीबों की मदद नहीं।
ट्रंप की धमकी के आगे सरेंडर
अरविंद Kejriwal ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुखिया ही कायर है तो फिर उनके दूसरे कार्यकर्ताओं की बात करना तो और भी ज्यादा गलत होगा। बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए हुए आदित्य जीवन ने कहा कि ट्रंप की धमकी के आगे तो यह सरेंडर कर देते हैं और फिर दबे कुचले लोगों को सटकर खुश होते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहता हूं कि गुजरात में अब उनके दिन पूरे हो गए हैं क्योंकि यहां के लोग अब उनसे दुखी हो गए हैं।
