Katrina Baby : Vicky – Katrina के घर आया नया मेहमान, Birth Date में दिखा ये मैजिक

Katrina

जयपुर डेस्क। Katrina और विक्की के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 7 नवंबर को कपल के घर नन्हा मेहमान आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को Katrina ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है।

इंस्टाग्राम पर दी फैंस को खुशखबरी

विक्की कौशल और Katrina कैफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने Baby Boy के जन्म की जानकारी अपने फैंस को दी। पोस्ट में दोनों ने लिखा, “ हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है, हम खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ अपने बेटे का स्वागत करते हैं।

Pic credit:- vickykaushal09 (instagram)

जमकर मिल रही बधाईयां

विक्की-Katrina के इस पोस्ट पर बधाईंयों का सिलसिला शुरु हो गया है। बड़े-बड़े सेलेब्स ने उन्हें माता-पिता बनने की बधाई दी है। करीना कपूर ने इस पोस्ट पर लिखा, कैट बॉय, मम्मा क्लब में आपका स्वागत है। वहीं आयुष्मान खुराना ने इसे बेस्ट न्यूज बताते हुए उन्हें मुबारक बाद दी।

2021 में हुई थी शादी

बता दें कि Katrina कैफ और विक्की कौशल की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट, बरवाड़ा में दोनों ने सात फेरे लिए थे। इसी साल सितंबर 2025 में कपल ने इसंटाग्राम के जरिए प्रैग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसमें Katrina अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थी।

इस पोस्ट में दोनों ने लिखा था, “ पूरे दिल और खुशी के साथ हम अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं”।

मां-बाप की तारीख से जुड़ा है कनेक्शन

आपको बता दें कि Katrina और विक्की के पहले बेटे की जन्म तारीख का कनेक्शन उनके माता पिता की जन्म दिनांक से जुड़ा है। विक्की का जन्म 16 मई को आता है, वहीं Katrina का जन्म 16 जुलाई को आता है। दोनों की जन्म दिनांक को अगर जोड़ें, यानी 1+6 करें तो 7 होता है, और Katrina के बेटे का जन्म भी 7 नवंबर को हुआ है। तो ये संख्या उनके लिए काफी खास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *