जयपुर डेस्क। Jaipur के लोहामंडी में हुए सड़क हादसे ने राजधानी के लोगों को झंकझोर दिया है। खबर के लिखे जाने तक मारे गए सभी लोगों की पहचान भी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो चुकी है औऱ 40 से ज्यादा लोग अभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इन हादसे ने एक ही घऱ के 2 चिराग भी बूझा दिए हैं। इस बात की सूचना मिलने के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल है।
शादी में हलवाई का काम कर लौट रहे थे दो भाई
देवउठनी ग्यारस के होने के कारण कल राजधानी में शादियों का सिलसिला काफी तेज था। मुरली और सुरेश नाम के 2 भाई इन्हीं शादियों में काम कर वापस लौट रहे थे। दोनों भाई गुटखे खाने के आदि थे और लोहामंडी के पास गुटखा खाने के लिए वहां पर रूके और मौत के शिकार हो गए। डांपर ने दोनों भाइयों को कूचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
डंपर चालक पर लगा शराब के नशे में होने के आरोप
बता दे कि डंपर चालक पर लोगों ने नशे में होने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि डंपर लगातार हॉर्न बजा रहा था लेकिन ड्राइवर नशे में होने के कारण डंपर को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। ऐसे में उसने 10 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त की और जो भी डंपर के आगे आया उन सबकी हालत खराब हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया है और सभी घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ति कराया गया है।
गुटखे की लत पड़ी महंगी
गुटखे की लत के कारण दोनो भाइयों की मौत हो गई। दुकानदार का कहना है कि दोनों आकर रुके ही थे और डंपर आकर उन्हें कूचल गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक परिवार के सदस्य़ ने बताया कि हमने कई बार उन्हें Gutkhe खाने से मना किया था लेकिन वो नहीं मानते थे आज उसी गुटखे की वजह से दोनों की मौत हो गई।
