जयपुर डेस्क। 90 दिनों तक सरकार ने लोगों को Black कपड़े पहनने के लिए अपील की और फिर देश के लोगों ने कुछ इस कदर साथ दिया कि मार्केट से Black रंग के कपड़े ही गायब हो गए। अब ये सोशल मीडिया में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आपको बता दें कि हम बात कर रही हैं थाईलैंड की जहां वहां की राजमाता की मृत्यू के बाद लोगों से 90 दिनों के लिए Black कपड़े पहनने की अपील की गई है।
राजमाता सिरीकित के निधन के बाद हुई अपील
थाईलैंड में राजमाता सिरीकित के निधन के बाद सरकार ने इस संबंध में लोगों से अपील की थी। यहीं कारण है कि लोगों ने अपनी राजमाता के प्रति शोक जताने के लिए बाजार से Black कपड़े खरीदने शुरू कर दिए। हालांकि उस समय सरकार को भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि लोग इस कदर इस अपील के लिए मार्केट से Black कपड़े ही गायब कर देंगे। बता दें कि थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का निधन 25 अक्टूबर को 93 वर्ष की उम्र में हुआ था।
पहले भी हो चुका है ऐसा
थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने ये साफ तौर पर कहा है कि ये कोई कानूनी आदेश नहीं है कि ऐसा नहीं करने पर सजा का प्रावधान है लेकिन जनता से ऐसा करने की अपील की जाती है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह से Black कपड़ों की किल्लत हुई हो इसके पहले भी 2013 में राजा भूमिबोल की मृत्यू के समय में भी लोगों ने कुछ इसी तरह से 90 दिनों तक Black कपड़े पहनकर अपने राजा के प्रति शोक जताया था।
