Rajasthan : बॉयफ्रेंड की Shaadi में दुल्हन बनकर पहुंची EX-गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ, उससे….

Shaadi

जयपुर डेस्क । शादियों में नाराज फूफा तो सभी ने देखा होगा, पर क्या किसी ने Shaadi में नाराज प्रेमिका देखी है। नहीं, तो यह अजीबोगरीब खबर आपके लिए ही है। यह खबर है राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गोविंदपुरा गांव की। गांव के एक घर में मेहंदी की रस्म चल रही थी, 8 नवंबर को शादी थी और सब लोग नाच रहे थे, लेकिन तभी अचानक एक लड़की शादी का लहंगा पहले घर के दरवाजे पर आ गई। जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए।

शादी का जोड़ा पहनकर दुल्हे के घर पहुंची प्रेमिका

लड़की ने दुल्हे के घर पहुंचते ही हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया और Shaadi रोकने की बात कही। लड़की का कहना है कि युवक से उसकी मुलाकात भोपाल में पढ़ाई के दौरान हुई। धीरे-धीरे वो दोस्त बने और एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। यह बात सुनते ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में खलबली मच गई।

बॉयफ्रेंड पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

युवती ने बॉयफ्रेंड पर धोखा-धड़ी के आरोप भी लगाए है। युवती का कहना है कि युवक ने उससे Shaadi का वादा किया था, पर अब वह मुकर रहा है। युवती ने बताया की भोपाल से वापस आने के बाद युवक की पंजाब के एक सरकारी विभाग में नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद भी वह लगातार उससे बात करता रहा, लेकिन शादी तय होने के बाद उसने उससे बात करना बंद कर दिया और उससे दूरी बना ली।

सोशल मीडिया के माध्यम से उसे लड़के की Shaadi के बारे में पता चला। शादी का पता चलते ही वह बिना किसी को बताए भोपाल से निकल गई और बॉयफ्रेंस से शादी करने के लिए गोविंदपुरा पहुंच गई।

पुलिस ने संभाला पूरा मामला

शुरुआत में परिवार के लोगों ने इस मामले को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब मामला हाथ से निकल गया तो स्थानीय पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। इस पर सदर थाना प्रभारी CI सुभाष ढिल ने दोनों पक्षों में समझाइश का प्रयास किया। मामला नहीं संभला तो महिला पुलिस बुलाकर उसे थाने ले जाया गया।

बता दें कि युवती भोपाल की रहने वाली है, जहां उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने तुरंत भोपाल पुलिस को सूचना दी। युवती के परिजन और पुलिस देर रात श्रीनगर पहुंते और उसे अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *