जयपुर डेस्क। देश में एक बार फिर से Betting को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के पास से लगभग 11 करोड रुपए की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इस संबंध में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार Betting से जुड़े हुए केस के तहत इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों पर ये एक्शन लिया है। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार रेडी नहीं ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1xBet के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में 4.5 करोड रुपए की अचल संपत्ति शिखर धवन के पास से और सुरेश रैना के पास से लगभग 7 करोड रुपए के म्युचुअल फंड को कुर्क किया है।
यह है दोनों खिलाड़ियों पर आरोप
ED की जांच में जो पाया गया है उसके अनुसार इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने सब कुछ जानते समझते हुए भी विदेशी संस्थाओं के साथ उनके सेरोगेट्स के प्रचार के लिए विज्ञापन समझौते किए थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले इस मामले में ED के द्वारा पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और मिनी चक्रवर्ती के साथ अनुष्का हजारा के साथ भी पूछताछ की गई थी। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार यह जांच एक Betting एप से जुड़ी है जिन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी की है जिसमें बड़े पैमाने पर टैक्स भी चोरी की गई है।
क्या है कंपनी का कहना
1xBet का कहना है कि हमें विश्व में मान्यता मिली हुई है और हम पिछले 18 सालों से Betting इंडस्ट्री में है। कंपनी का कहना है कि हमारे साथ खेलने वाले ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं और हम इतने व्यापक सिंह की दुनिया भर की 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं।
