Nishant Bhuwanika जयपुर डेस्क। देश में चुनाव होने के बाद से लोगों को Exit Poll का बेसब्री से इंतजार होता है। पहले के समय में तो लोग Exit Poll के भरोसे इस बात का अंदाज़ा लगा लेते थे कि चुनाव का परिणाम किस पार्टी के पक्ष में जाने वाला है। बिहार चुनाव के अंत के बाद भी लोगों को बेसब्री से Exit Poll के इंतजार होगा लेकिन CNX NEWS की टीम आपसे अपील करेगी कि इसपर ज्यादा भरोसा न रखें। इसके पीछा का कारण है कि बीते कुछ सालों में लगातार Exit Poll ने अपनी विशवास देश के लिए लोगों के बीच लगभग खो दिया है। आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिन्होंने चुनाव के बाद Exit Poll पर ही बैन लगा रखा है।
क्यों लगा रखा है इन देशों ने बैन
एग्जिट पोल पर कुछ देशों ने बैन इसलिए लगा रखा है क्योंकि इन देशों का मानना है कि लोग सच नहीं बताते हैं। एक्सपर्टस की मानें तो लोग सामाजिक . किसी और डर के कारण स्पष्ट तौर पर ये नहीं बताते हैं कि उन्होंने किसके पक्ष में मतदान किया है। ऐसे में कुछ लोगों की बात को किसी के पक्ष और विपक्ष में बताने से चुनावी परिणाम भी प्रभाविच होते हैं। बैन करने वाले देशों का कहना है कि अगर किसी पार्टी को हारत हुआ एग्जिट पोल दिखा दे और बाद में वो जीत जाए तो विपक्ष निश्चित तौर पर हंगामा करता नजर आता है। ऐसे में चुनाव के सही परिणामों की घोषणा के लिए इन देशों में एग्जिट पोल पर ही अपने देश में बैन लगा रखा है।
इन देशों का नाम है शामिल
एग्जिट पोल को बैन करने वाले देशों में सबसे पहला नाम फ्रांस का है यहां चुनाव के 15 दिनों पहले ही एग्जिट पोल पर बैन लग जाता है। इसके साथ ही इटली, जर्मनी, कनाडा, ब्रिटेन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और चेक गणराज्य में भी एग्जिट पोल को बैन लगा दिया गया है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के लिए चुनाव के परिणाम के लिए लोगों को रिजल्ट के दिन का ही इंतजार करना पड़ता है।
भारत में Exit Poll को लेकर स्थिति
बता दें कि भारत में लगातार एग्जिट पोल पर आ रहे नतीजों को लेकर बीते कुछ सालों से सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस लगातार भाजपा और Exit Poll के परिणामों को देखते हुए चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि अबतक देश की किसी भी पार्टी ने Exit Poll को बैन करने के लिए कोई भी बयान नहीं दिया है। हालांकि ये भी सच है कि भारत में Exit Poll के परिणामों का सक्सेस रेट काफी कम होता जा रहा है।
सोशल मीडिया संग्राम को करें इग्नोर
लोग Exit Poll के परिणामों को लेकर आपस में सोशल मीडिया में उलझते हुए नजर आते हैं। ऐसे में CNX NEWS की टीम आप से अपील करती है कि चुनावों के बाद राजनीतिक पार्टियों के लिए आपस में बैर करना सही नहीं है। खासकर Exit Poll के परणामों को देखते हुए क्यों कि इसकी विश्वनियता पर बीते कुछ सालों में लगातार सवाल खड़े होते रहते हैं।
