जयपुर डेस्क | बिहार के चुनावी माहौल ने देश की सियासत का पारा हाई कर दिया है। पक्ष – विपक्ष के नेता लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। सियासी बयानबाजियों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha गुप्ता भी बिहार में चुवान प्रचार करने पहुंची, जहां उन्होंने कांग्रेस और RJD ( राष्ट्रीय जनता दल ) पर जमकर निशाना साधा है। Rekha गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और RJD ने सालों तक बिहार की जनता को लूटने और उन्हें गुमराह करने का काम किया है।
राहुल गांधी के हाथ नहीं आएगी बिहार की मछली
पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री Rekha गुप्ता राहुल गांधी पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा, एक समय कांग्रेस के लोग मोजे पहनकर खेतों में जाते थे, लेकिन अब वो मछलियां पकड़ने के लिए तालाब में कूद रहे हैं, लेकिन ये बिहार की मछली है, जिसे राहुल गांधी कभी नहीं पकड़ पाएंगे। आज बिहार का हर व्यक्ति इनकी चालों को समझ गया है, उन्हें पता चल गया है, कि उनके लिए विकास केवल NDA सरकार ही ला सकती है।
पंजे और लालटेन वालों ने सालों तक बिहार को लूटा
Rekha गुप्ता ने आगे कहा, कांग्रेस और RJD ने सालों तक बिहार पर शासन किया । वे खुद तो अमीर बन गए, लेकिन लोग गरीब हो गए। लेकिन अब नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में बिहार ने प्रग्रती देखी है।
बता दें कि 6 नवंबर और 11 नवंबर को बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं, जिनकी गणना 14 नवंबर को होगी। दोनों ही पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अब बिहार की जनता आने वाले 5 साल किसे काम करने का मौका देती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
