“Vote चोरी से हरियाणा में चोरी हुई कांग्रेस की सरकार”, क्या है राहुल गांधी के बयान का सच?

Vote

जयपुर डेस्क । बिहार में पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर Vote चोरी का मुद्दा उठाया । राहुल गांधी का दावा है, कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में धांधली हुई है, और वहां Vote चोरी के चलते ही कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। राहुल गांधी ने इससे जुड़े कुछ सबूत भी पेश किए, जहां उन्होंने लगभग 25 लाख वोट चोरी और 5 लाख से ज्यादा फेक वोटर्स के आंकड़ों को सामने रखा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिखाए सबूत

बुधवार को राहुल गांधी ने 1 घंटे 20 मिनट की लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग को घेरे में लिया। राहुल ने कहा, हरियाणा चुनावों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया था। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल Vote और वास्तविक वोटों में बड़ा अंतर सामने आया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें वे कहते दिखाई दे रहे हैं, हम सरकार बनाने जा रहे हैं, हमारे पास सारी व्यवस्था है। राहुल का दावा है कि यह व्यवस्था Vote चोरी ही है, जिसकी वजह से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई।

हरियाणा चुनावों में दिखी ब्राजील की मॉडल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक महिला की फोटो भी दिखाई। उनका कहना है कि, इस महिला ने हरियाणा के चुनावों में 10 बूथों से लगभग 22 बार Vote दिया था। जहां उसके नाम, सीमा, स्वीटी, विमला आदि लिखे हुए थे। ये आंकड़े दिखाकर उन्होंने चुनाव आयोग को भी घेरे में लिया है। राहुल गांधी ने Vote में धाधंली से जुड़ा एक आंकड़ा भी दिखाया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा इलेक्शन में 25 लाख वोट चोरी हुए। इनमें डुप्लीकेट वोटर्स की संख्या 521619 और गलत पते वाले वोट 93174 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *