Audition में बच्चों को बुलवाकर किया किडनैप, पुलिस की गोली ने किया काम तमाम…

Audition

जयपुर डेस्क। आज सुबक माया नगरी मुंबई के पवई इलाके में जो कुछ हुआ उसे पूरा देश सकते में आ गया। जानकारी के अनुसार यहां के RA स्टूडियो में काम करने वाले रोहित नाम के व्यक्ति ने बच्चों को Audition के लिए स्टूडियो बुलाया था। बताया गया है कि Audition के लिए 100 करीब बच्चे स्टूडियो पहुंचे थे जहां एक्टिंग क्लासेस भी चलाई जाती है। इसी बीच 70 से 75 बच्चों को वापस भेज दिया गया लेकिन पहली मंजिल पर कई बच्चों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद सुबह से ही फर्स्ट फ्लोर पर बच्चों के फंसे होने की खबर मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

खबर फैली तो एक्शन में आई पुलिस

बच्चों के फंसे होने की खबर आज की तरह फैल गई जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी का नाम रोहित बताया जा रहा है जो इसी स्टूडियो में काम करता है और इसके साथ ही अपना यूट्यूब चैनल भी चलता है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले चार-पांच दिनों से वह लगातार बच्चों के Audition कर रहा था। थोड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि आरोपी को पुलिस की गोली भी लगी थी जिससे उसकी मौत भी हो गई है। हालांकि सभी बच्चों को सुरक्षित घटनास्थल से निकाल लिया गया है।

मुंबई पुलिस का है ये कहना

इस विषय पर बात करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया है कि सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम रोहित आर्या है। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले आरोपी का एक कॉल आया था जिसमें उसने कुछ लोगों से बात कराने के लिए दबाव बनाया था। इसके बाद फिर उसने लगातार बिल्डिंग में आग लगाने की धमकी दी जिससे उसका और बच्चों का भी नुकसान होना तय था। पुलिस का कहना है कि स्टूडियो के मालिक का उसे किसी प्रकार का तनाव चल रहा था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि मुंबई पुलिस फिलहाल स्पष्ट तौर पर कारण बताने से बच रही है और उनका कहना है की पूरी जांच होने के बाद ही जानकारी साझा की जाएगी।

Video Credit:- news24official (Instagram)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *