Chhattisgarh Train Accident : मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, मौतों की संख्या डराने वाली…

Train

जयपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के पास एक गंभीर Train एक्ससीडेंट के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इस दुर्घटना के बाद से ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह से फेल हो गया।

ये बताया गया है कारण

इस दुर्घटना की पीछे का कारण फिलहाल ये बताया गया है कि Train सिग्नल के बिना ही क्रॉस कर गई। ऐसे में आगे जा रही मालगाड़ी से जा टकराई औऱ फिर पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी मालगाड़ी की बोगी के उपर जाकर टकरा गई। दोनों Train के बीच की टक्कट इतनी जबरदस्त थी कि MEMU ट्रेन का एक कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आस- पास के लोगों को भी Train के टकराने की आवाज ने चौंका दिया।

जांच के लिए गठित की गई टीम

रेलवे की ओर से इस एक्सीडेंट की जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा। ये टीम 20 दिनों के अंदर अपनी जांच की रिपोर्ट ऑथोरिटी को सौंपेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। रेलवे की ओर से कहा गया है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

हादसे के बाद रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर रेल हादसे के बाद रेलवे की ओऱ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर रेलवे के कर्मचारी 24 घंटों के लिए उपलब्द्ध रहेंगे। चंपा जंक्शन के लिए 808595652, रायगढ़ के लिए 975248560 जारी किए गए नंबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *