25 लाख दीपों से मनी देव दीपावली, Kashi में दिखा स्वर्ग का नजारा और सीएम योगी…

Kashi

जयपुर डेस्क। Kashi में देव दीपावली के मौके पर एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिलने लगा है। हालांकि ये पहले से इतनी धूम-धाम से मनाया नहीं जाता रहा है। सीएम योगी के सत्ता संभालने के बाद से लगातार साल दर साल देव दीपावली में रौनक बढञती गई है। बुधवार को भी देव दीपावली के मौके पर Kashi में जो नजारा देखने को मिला वो लोगों को काफी आनंदित करने वाला था। सोशल मीडिया में लोगों ने इन तस्वीरों को साझ किया जिसे देख लोग काफी खुश नजर और इसपर अपनी प्रतिक्रियां दी।

सीएम योगी ने जलाया पहला दीपक

देव दीपावली के मौके पर एक बार फिर से Kashi में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहला दीपक जलाया। इसके बाद लोगों के संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें कुछ भी हो अपने संस्कार नहीं छोड़ने चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि मुझे आज सबसे ज्यादा खुशी इस बात की होती है कि देश के लोगों को अब ये पता चलता है कि देव दीपावली नाम की भी कोई चीज होती है। मेरा कहना है कि लोगों को अपने धर्म और संस्कार के बारे में पता होना चाहिए।

25 लाख दीपों से हुई जगमगाहत   

Kashi के अस्सी घाट से राजघाट तक लगभग में 25 लाख दीपों को एक साथ जलाया गया। दीपों की रौशनी से ढ़लती शाम ने लोगों का मन मोह लिया। हालांकि इसके पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भई आयोजन हुआ जिसका आम लोगों के साथ ही सीएम योगी ने भई खूब लुत्फ उठाया। देव दीपावली के मौके पर पुलिस प्रशासन काफी सचेत नजर आया और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार दिखा। इक दौरान 25 मिनट की एक 3D वीडियो भी लोगों के सामने प्रस्तुत की गई जिसमें काशी की कथा को विस्तार से बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *