नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से धमाके की आवाज ने लोगों का चैन छिनने का काम किया है। जानकारी के अनुसार ये धमाका Redfort के गेट नंबर 1 के पास हुआ है। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये धमाका एक कार में हुआ जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। फिलाहल ये बता पाना मुश्किल है धमाके के पीछे का कारण सीएनजी ब्लास्ट था या फिर कुछ और।
जांच में जुटी पुलिस, अलर्ट मोड पर प्रशासन
धमाके की खबर के बाद से दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है और अब सुरक्षा की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शुरूआती जांच में कहा गया है कि ये धमाके सामान्य नहीं लग रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अबतक किसी भी सरकारी तबके से कई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास की 2 गाड़ियों के भी कांच टूट गए और लोगों के कान दो से तीन मिनट तक के लिए सुन्न पड़ गए।
धमाके ने उड़ाई सुरक्षा एजेंसियों की नींद
अचानक से दिल्ली के Redfort में हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। बता दें कि आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पास 2900 किलो का अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। ऐसे में ये धमाका उसका प्रतिशोध हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है। यहां बता दें कि अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए ही किया जाता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इतनी भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट का बरामद होना किसी बड़ी आतंकी घटना को रोकने में सहायक हो सकता है।
